घर के बाहर खड़ी बाईक लेकर चोर फरार, सोते रहे मालिक
-सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि घर के सामने से ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन चोरों में अब पुलिस का खोफ नही रहा है। ऐसा ही एक मामला सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज गांव में सामने आया है जहां मकान मालिक सोते ही रह गए और चोर मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात बीती देर रात की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राहुल गिर पिता विनोद गिर निवासी गोसाईं मोहल्ला दीवानगंज रात्रि लगभग 10 बजे अपनी किराना दुकान बंद कर मोटरसाइकिल एमपी04 वीए 1014 से घर आया था। मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर के खाना खाकर सो गया। सुबह लगभग 7 बजे उठने के बाद देखा तो घर के बाहर खड़ी हुई मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब मोटरसाइकिल नही मिली तो फरियादी राहुल गिर सलामतपुर थाने पहुंचा। और पुलिस को चोरी की वारदात के बारे ने विस्तार से बताया। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने फरियादी राहुल गिर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस का मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण