देरी का रिकॉर्ड: बारापुला-3 नहीं हुआ पूरा, लागत में भारी उछाल
नई दिल्ली। राजधानी में तेज कनेक्टिविटी का अहम लिंक माने जाने वाला बारापुला फेज-3 11 साल में भी पूरा नहीं हो सका है। इसके उलट दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शिलान्यास 2021 में हुआ और 2026 में उद्घाटन के लिए तैयार भी हो गया। दिल्ली-मेरठ नमोभारत कॉरिडोर भी 2019 में शुरू हुआ और 82 किलोमीटर का ट्रैक पिछले माह चालू भी हो गया। 2015 में शुरू हुआ बारापुला फेज-3 अब तक अधूरा है। इसकी लागत 964 करोड़ रुपये से बढ़कर 1635.03 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। मयूर विहार फेज-एक से सराय काले खां तक बनने वाले करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर की शुरुआत वर्ष 2015 में कर दी गई थी, लेकिन सबसे बड़ी चूक यह रही कि पूरी जमीन उपलब्ध हुए बिना ही निर्माण शुरू कर दिया गया। इसके चलते काम बार-बार रुका, निर्माण कार्यक्रम बदलता रहा और ठेकेदार कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के साथ भुगतान विवाद गहराते गए। बारापुला कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद को दक्षिणी दिल्ली और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। फेज-3 अधूरा रहने से पहले से तैयार फेज-1 और फेज-2 का पूरा लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण