मुंडन की तैयारी में कहासुनी युवक लापता, मोबाइल भी बंद
-सलामतपुर थाने के भटियाटोला गांव का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
पत्नी और पिता से मामूली कहासुनी हो जाने के बाद एक युवक लापता हो गया है। जबकि आज युवक के 18 महीने के बेटे का मुंडन कार्यक्रम रखा गया है। सलामतपुर थाने से मिली जानकारी अनुसार प्रहलाद बंजारा पिता हुकुम सिंह बंजारा 25 वर्ष निवासी भटियाटोला कटसारी घर से बिना बताए लापता हो गया है। लापता होने से पहले प्रहलाद बंजारा की बेटे के मुंडन कार्यक्रम के सामान लाने को लेकर पिता हुकुम बंजारा और पत्नी रोशनी से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बात से गुस्सा होकर प्रहलाद घर से बिना बताए लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब प्रहलाद का कहीं पता नही चला तो मंगलवार को उसके पिता हुकुम बंजारा ने थाने आकर गुम इंसान का मामला दर्ज कराने के बाद बेटे को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है। और उन्होंने बताया कि बेटे ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने गुम इंसान दर्ज कर आसपास थाना क्षेत्रों में युवक की फ़ोटो सहित पूरी जानकारी भेजकर तलाश शुरू की है।

एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार