सांची यूनिवर्सिटी में विदेशी विद्यार्थियों की बुद्ध वंदना से गूंजा परिसर, समानता और न्याय के मूल्यों पर दिया ज़ोर
-साँची विश्वविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में स्तिथ साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के बौद्ध दर्शन स्कूल एवं अंतरराष्ट्रीय बौद्ध दर्शन स्कूल में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह पूर्वक और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. रामनिवास गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात बौद्ध अध्ययन विभाग में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों ने बुद्ध वन्दना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिकता और शांति से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सहभागियों ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष, शिक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के ऐसे युगद्रष्टा थे जिन्होंने समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मार्ग दिखाया।विश्वविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार