अमित सिंह टाटा और अमित यादव से पूछताछ में खुल सकते हैं राज
वाराणसी। कफ सिरप तस्करी के मामले में लखनऊ जेल में बंद अमित सिंह टाटा व अमित यादव की पेशी अब 18 अप्रैल को होगी। पिछले कई तिथियों से वारंट बी से आरोपियों को तलब किया गया था, मगर किसी कारणवश पेशी नहीं हो पाई थी।इसके बाद पुनः विवेचक ने आरोपियों के न्यायिक रिमांड बनाने के लिए अर्जी दी, जिस पर कोर्ट ने 18 अप्रैल की तिथि नियत की है। हालांकि आरोपी के अधिवक्ता आदित्य वर्मा ने बताया कि पहला न्यायिक रिमांड होने के कारण व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेशी होना आवश्यक है, तभी न्यायिक रिमांड बनने की संभावना है।कोडीन युक्त कफ सिरप की बरामदगी और तस्करी के मामले में लखनऊ जेल में बंद दो आरोपियों, अमित सिंह टाटा और अमित यादव को कोतवाली पुलिस वारंट बी पर मंगलवार को जिला जज एफटीसी (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार की अदालत में पेश करने वाली थी। इस बाबत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। अदालत ने अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद वारंट बी जारी करते हुए दोनों आरोपियों को 31 मार्च को अदालत में तलब किया था।पुलिस का कहना है कि कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े इस मामले की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ से तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

मुरैना में अपराधियों का तांडव, घर पर फायरिंग की घटना
1.60 लाख करोड़ के बीमा लाभ से बिजली कर्मियों को बड़ा सहारा
एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय