अर्धशतक से चूके Virat Kohli, स्टैंड्स में Anushka Sharma का एक्सप्रेशन बना चर्चा का विषय
आईपीएल 2026 के मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने तेज शुरुआत की और 34 गेंदों में 49 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा। कोहली अपने 66वें आईपीएल अर्धशतक के बेहद करीब थे, लेकिन 49 के स्कोर पर आवेश खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में निकोलस पूरन के हाथों लपके गए।
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा, कोहली के आउट होते ही काफी निराश नजर आईं। कैमरे में कैद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां फैंस भी कोहली के इस अधूरे अर्धशतक पर अफसोस जताते दिखे। अनुष्का ने गाल पर हाथ रखा और उनका चेहरा उतर गया था। अनुष्का के आसपास बैठे लोग भी निराश दिखे। बल्लेबाजी के वक्त विराट जब पिच पर थे तो डांस भी करते दिखे। तभी अनुष्का भी दर्शक दीर्घा से उन पर चुटकी लेती हुई दिखीं और उनकी नकल उतारते दिखीं। इसका वीडियो भी फैंस ने शेयर किया है और लिखा- दोनों का बचपना खत्म ही नहीं हो रहा।
गेंदबाजों ने रखी जीत की मजबूत नींव
इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स को आरसीबी के गेंदबाजों ने 146 रन पर रोक दिया। रसिख सलाम डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) और क्रुणाल पांड्या (दो विकेट) ने भी अहम योगदान दिया। एलएसजी की ओर से मिचेल मार्श (40) और आयुष बदोनी (38) ही कुछ हद तक संघर्ष कर सके। मुकुल चौधरी ने भी 28 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली।
आरसीबी ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार (27) और जितेश शर्मा (23) ने तेज पारियां खेलीं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए प्रिंस यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि आवेश खान को दो सफलताएं मिलीं। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे। अब आरसीबी का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से है। वहीं, लखनऊ की टीम 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार