पाकिस्तान ने स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए स्वदेशी एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण पाकिस्तान नेवी द्वारा किया गया, जिसमें नौसेना की सटीक हमले की क्षमता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन हुआ।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह मिसाइल युद्धपोत से दागी जाती है और लंबी दूरी तक मौजूद लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तेज गति से अपने लक्ष्य को सटीकता के साथ निशाना बनाया। इस परीक्षण के मौके पर एडमिरल एन अशरफ स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ देश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की टीम भी उपस्थित थी, जिन्होंने पूरे परीक्षण की निगरानी की।
बताया जा रहा है कि यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे यह उड़ान के दौरान अपनी दिशा बदल सकती है। यह क्षमता इसे दुश्मन की रक्षा प्रणाली से बचने और बदलती परिस्थितियों में सटीक हमला करने में सक्षम बनाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मिसाइल समुद्र में चलने वाले जहाजों के साथ-साथ जमीन पर मौजूद लक्ष्यों को भी निशाना बना सकती है, जिससे इसकी रणनीतिक उपयोगिता और बढ़ जाती है।
इस सफल परीक्षण पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर समेत देश के शीर्ष नेतृत्व ने मुबारकबाद पेश करते हुए वैज्ञानिकों और सैन्य कर्मियों की सराहना की। गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2025 में भी इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था। लगातार सफल परीक्षणों से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान अपनी नौसैनिक और रक्षा क्षमताओं को तेजी से आधुनिक बना रहा है।

विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा