3.43 करोड़ की सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, एक साल में उखड़ा डामर, शिकायत के बाद भी नही हुई कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत बनाई गई 3 करोड़ 43 लाख रुपए की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण के महज एक साल के भीतर ही सड़क का डामर उखड़ने लगा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इसके चलते सड़क जगह-जगह से टूटकर खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि रसूखदार ठेकेदार के खिलाफ शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि ठेकेदार और संबंधित जिम्मेदारों की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद सड़क की ऐसी दुर्दशा अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।
इनका कहना है।
1 साल पहले ही लगभग साढ़े 3 करोड़ की लागत से गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत सड़क बनाई गई थी। जो 6 महीने में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पूरे मार्ग पर कीचड़ और गड्ढे ही गड्ढे हो रहे हैं। कोई सुनवाई नही हो रही।
सोनू धाकड़, स्थानीय रहवासी।
ठेकेदार बहुत रसूखदार है। उसके परिजन सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसलिए खराब सड़क निर्माण के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही हैं। जनता परेशान हैं।
राजेश कुमार, स्थानीय रहवासी।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण