साँची यूनिवर्सिटी में श्रमदान से परिसर की सफाई, बोधि वृक्ष क्षेत्र को किया प्लास्टिक मुक्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में श्रमदान से बोधिवृक्ष केआसपास सफाई की गई। शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने स्वैच्छिक श्रमदान के जरिये परिसर को कचरा मुक्त करने का संकल्प दोहराया। बोधि वृक्ष के आस-पास से प्लास्टिक कचरा हटाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर न केवल हमारे कार्य करने का स्थान है बल्कि यह बौद्धिक और सामाजिक विकास का केंद्र भी है। उन्होने दोहराया कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ कार्य करने की ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है और सफाई केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है जिसे हम मिलकर निभा सकते हैं। उनका कहना था कि मात्र 15 मिनट में सब ने मिलकर बोधि वृक्ष के आस-पास के क्षेत्र से गंदगी को साफ कर दिया तो पूरे कैंपस को थोड़े ही समय के श्रमदान से साफ कर दिया जाएगा। कुलसचिव की प्रेरणा से हर सप्ताह 15 मिनट का श्रमदान करने का संकल्प लिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण