RTE भुगतान पर रार: निजी स्कूलों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के आह्वान पर आज, 18 अप्रैल को प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले 17 अप्रैल को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। एसोसिएशन की मुख्य मांग है कि आरटीई (RTE) के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का साल 2011 के बाद से अब तक पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है, जिससे स्कूल आर्थिक संकट में हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार शासकीय स्कूलों में प्रति छात्र होने वाले खर्च को सार्वजनिक कर भुगतान राशि नहीं बढ़ाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही, एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि मांगें पूरी न होने तक आरटीई के तहत नए प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री को पहले ही अवगत कराया जा चुका है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?