कलेक्टर ने किया सलामतपुर गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
-खरीदी केंद्र पर धीमी गति से चल रहा है काम, बड़े किसानों की नही हो रही तुलाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सलामतपुर समर्थन मूल्य गेंहू खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले सलामतपुर स्तिथ कृषक सेवा सहकारी समिति सांची के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र एसजीएच वेयरहाउस पहुंचे उसके बाद सलामतपुर संस्था के खरीदी केंद्र सीमा वेयरहाउस बेरखेड़ी चौराह आजाद वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अधिकारियों के साथ ही और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने खरीदी केंद्रों पर अधिकारियों से उपार्जन संबंधी जानकारी लेकर शासन के निर्देशों के अनुरूप उपार्जन कार्य करने हेतु निर्देश दिए हैं। वहीं उपज विक्रय करने आए किसानों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर द्वारा समिति प्रबंधक तथा उपार्जन केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित स्कंध की मात्रा, किसानों को तौल पर्ची वितरण आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि किसानों से गुणवत्ता का गेहूॅ उपार्जित किया जाए। उन्होंने फसल उपार्जन हेतु आए किसानों से भी संवाद कर उपार्जन कार्य तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए समिति प्रबंधक और केन्द्र प्रभारियों को किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वयं समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है।
अब तक 12 हज़ार क्विंटल गेहूं की हो पाई है खरीदी, कम संख्या में पहुंचे किसान---सलामतपुर के 2 समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर लगभग 12000 क्विंटल गेहूं की तुलाई हो पाई है। इनमें से कृषक सेवा सहकारी समित सलामतपुर के बेरखेड़ी चौराहा स्तिथ सीमा वेयरहाउस और खोहा गांव के आज़ाद वेयरहाउस शामिल हैं। अभी तक की स्थिति में इन दोनों केंद्रों पर कम किसान ही गेहूं की तुलाई करवाने पहुंचे हैं। वहीं सलामतपुर के सांची खरीदी केंद्र एसजीएस वेयरहाउस पर भी गेंहू की खरीदी चल रही है।हालांकि प्रशासन अपने स्तर पर केंद्र में व्यवस्थाएं बनाने में जुटा हुआ है। जिले में सैंकड़ों खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जो केंद्र बनाए जा चुके हैं, वहीं से किसान गेहूं तुलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं बड़े किसान अब भी तुलाई के इंतेज़ार में बैठे हुए हैं।
27 गांव के 920 किसानों का हुआ है पंजीयन---9 अप्रैल से सभी खरीदी केंद्रों पर तुलाई मशीनों की विधिवत पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया गया था। लेकिन अभी भी अमूमन सभी खरीदी केंद्र पर किसान गेंहू की उपज बेचने कम ही संख्या में पहुंचे रहे हैं। सलामतपुर सहकरी समिति अंतर्गत 27 गांव के लगभग 920 किसान पंजीयन हुए हैं। और कस्बे से आठ किलोमीटर दूर खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। 2 खरीदी केंद्रों बेरखेड़ी चौराहे के सीमा वेयरहाउस और खोहा गांव के आज़ाद वेयरहाउस को बनाया गया है। वहीं गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रूपये है ।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन