“सांसद न होते तो पहचान नहीं” – Raghav Chadha पर तीखा हमला
नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) को अब तक का सबसे बड़ा झटका देने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल के दल के बीच इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है। शुक्रवार को आप के संसदीय दल में टूट का ऐलान करने वाले राघव चड्डा जहां अपनी पुरानी पार्टी को कोस रहे हैं तो दूसरी तरफ से उन्हें एहसान गिनाते हुए ‘गद्दार’ के रूप में पेश किया जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा की परिणीति चोपड़ा से शादी का भी के्रडिट ले लिया है। दरअसल, राघव चड्डा ने सोमवार को एक बार फिर एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि क्यों उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया।
राघव ने कहा कि वह सीए का करियर छोडक़र राजनीति में आए और एक पार्टी के संस्थापक सदस्य बने। पार्टी को 15 साल दिए और खून पसीने से सींचा। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का माहौल जहरीला हो गया है और कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है जो देश के लिए नहीं अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं। राघव चड्डा के इस वीडियो का जवाब देते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नौकरी बदलते हैं तो विचारधारा का कुछ लेनादेना नहीं होता है, लेकिन पार्टी में विचारधारा की वजह से जुड़ते हैं। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव चड्डा ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश की। उन्होंने अपनी एक अलग छवि बनाने की कोशिश की और इसमें भाजपा सरकार मदद कर रही थी। सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की शादी का के्रडिट भी अपनी पार्टी को देते हुए कहा कि यदि वह राज्यसभा सांसद नहीं होते तो कोई नहीं पूछता।

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?