प्रीति जिंटा का IPL सीक्रेट, किस खिलाड़ी पर है उनकी नजर
आईपीएल के बीच प्रीति जिंटा ने फैंस से की दिल की बात, सफेद सलवार-सूट पहनने के पीछे का खोला राज
बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल (IPL) में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हर मैच में मौजूद रह रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान उन्होंने फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए और कुछ दिलचस्प खुलासे भी किए।
किसी प्लेयर को 'चुराने' के सवाल पर दिया करारा जवाब
सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह किस दूसरी आईपीएल टीम के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना (चुराना) चाहेंगी? इस पर प्रीति ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया, "हमारी टीम में ऐसे शानदार खिलाड़ी हैं जिन्हें दूसरे लोग चुराना चाहेंगे। हमें किसी और टीम के खिलाड़ी की जरूरत नहीं है, हम अपनी 'शेर टीम' के साथ बेहद खुश हैं।"
उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चे टीम के खिलाड़ियों—श्रेयस, शशांक और अर्शदीप को टीवी पर देखकर काफी उत्साहित होते हैं और अब टीम की जर्सी को भी पहचानने लगे हैं।
सफेद कपड़ों को लेकर तोड़ी चुप्पी
अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान प्रीति जिंटा सफेद सलवार-सूट में नजर आती हैं। कई फैंस को लगता था कि यह उनका कोई 'लकी चार्म' या अंधविश्वास है। इस पर सफाई देते हुए प्रीति ने कहा, "मैच के दौरान मैदान पर बहुत गर्मी होती है, इसलिए मैं सफेद कपड़े पहनना पसंद करती हूं क्योंकि इसमें गर्मी कम लगती है। मैं इसे टीम के रंग यानी लाल (Red) के साथ मैच करती हूं। इसके पीछे कोई विशेष नियम या अंधविश्वास नहीं है।"
फिल्मों में वापसी की तैयारी
प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर को लेकर भी बड़ी खुशखबरी साझा की। उन्होंने बताया कि वह इस साल दो फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इनमें से एक फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा