सात राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर पार्टी के सात पुराने राज्यसभा सदस्यों की दलबदल कानून के तहत सदस्यता रद नहीं की जाती है तो उनकी पार्टी अदालत का रुख करेगी। सिंह का यह बयान राज्यसभा के चेयरमैन द्वारा आप से गए सात राज्यसभा सदस्यों को भाजपा में शामिल कर लेने की मंजूरी के एक दिन बाद आया है। चेयरमैन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि मैंने आरोप लगाया है कि आप की आपत्तियों और संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत सात राज्यसभा सदस्याें की सदस्यता रद करने की उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया। सिंह ने कहा कि चेयरमैन ने उन सात राज्यसभा सदस्यों की दी गई चिट्ठी पर ध्यान दिया है और उसके आधार पर उनके भाजपा में शामिल मान लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि एक बार उनके पत्र की जांच हो जाने के बाद चेयरमैन सात सदस्यों की सदस्यता रद करके संविधान और डेमोक्रेसी के पक्ष में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम कोर्ट जाएंगे। इस तरह से पार्टी तोड़ना गलत है। सिंह ने रविवार को राज्यसभा चेयरमैन को चिट्ठी लिखकर सात सदस्यों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी।

कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
यात्री सुविधा के मामले में 6वें से 13वें स्थान पर पहुंचा एयरपोर्ट
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम