अंबाडी में 1 साल से खराब पड़ा हैंडपंप जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंबाड़ी में ऊपरी सड़क पर स्थित एकमात्र हैंडपंप पिछले करीब एक साल से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों को फोन के माध्यम से हैंडपंप सुधारने की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में सिर्फ एक ही हैंडपंप है और नल भी तय समय (टाइम टेबल) के अनुसार चलते हैं। ऐसे में आपात स्थिति में हैंडपंप ही सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन उसके खराब होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी कर्मचारी सुधार के लिए आते हैं, तो केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। मरम्मत के बाद हैंडपंप मुश्किल से एक-दो दिन ही चल पाता है और फिर से खराब हो जाता है।
इनका कहना है।
अंबाड़ी में ऊपरी सड़क पर स्थित एकमात्र हैंडपंप पिछले करीब एक साल से खराब पड़ा हुआ है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों को फोन के माध्यम से हैंडपंप सुधारने की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
चिरोंजीलाल साहू, अम्बाडी।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल