ढाई साल बाद भी मुड़ियाखेड़ा मुश्काबाद ROB निर्माण अधूरा, बढ़ती ट्रेनों के बीच फाटक पर जाम जैसी स्तिथी
-50 गांवों के ग्रामीण परेशान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के मुड़ियाखेड़ा और मुश्काबाद रेलवे गेट पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। लगभग दो से ढाई साल पहले इन ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने सोचा था कि इन मार्गों पर पड़ने वाले लगभग 50 गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इतना लंबा अरसा बीतने के बाद भी ओवरब्रिज नही बन पाए हैं। बता दें कि भोपाल बीना तीसरी रेलवे ट्रैक के बाद ट्रेनों की संख्या के साथ उनके फेरे भी बढ़ गए हैं। कई बार रेलवे क्रासिंग बंद करनी पड़ती है तो आधा घंटे से एक घंटे तक गेट बंद रहता है। इससे लोगों को खासी परेशानी होती है। जब कोई बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए रेलवे गेट खुलने का इंतजार करना भारी पड़ता है। रेलवे विभाग द्वारा लोगों को राहत देने की मंशा से भोपाल विदिशा के बीच मुश्काबाद और मुड़ियाखेड़ा रेलवे क्रासिंग गेट पर ओवरब्रिज बनाए जाने का काम शुरू किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद करीब 50 गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा होगी।
रेल्वे फाटक बंद होने पर गर्भवती महिलाओं को करना पड़ता है इंतज़ार---सांची जनपद के गांव मुश्काबाद में रेलवे गेट पर ओवर ब्रिज का काम शुरू हुए काफी समय हो गया है। निर्माण पूरा होने के बाद इन मार्गों पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन अभी तो ब्रिज कंप्लीट भी नही हुआ और लोगों की परेशानियां शुरू हो गईं। कभी-कभी तो तीनों ट्रैक पर पर ट्रेन आने के कारण आधा घंटे से लेकर एक घंटे तक गेट बंद रहता है। इससे लोगों को खासी परेशानी होती है। जब कोई बीमार गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रेलवे गेट खुलने का इंतजार करना भारी पड़ता है। जिससे दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। लेकिन निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण अभी तक ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण नही हो पाया है।
ढाई साल में भी पूरा नही हुआ निर्माण कार्य--रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू होने से ग्रामीणों ने सोचा था कि अब उनकी राह आसान होगी। लेकिन ढाई साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं तो अब कम होने की बजाए अभी से बड़ गईं हैं। कई वर्षों से स्थानीय रहवासी रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे थे। काफी समय बीत जाने के बाद रेलवे ओवरब्रिज का कार्य शुरू तो लोगों ने राहत की सांस ली थी कि अब उनको फाटक बंद होने वाला इंतज़ार नही करना पड़ेगा। क्योंकि अभी आसपास गांवो के ग्रामीणों को फाटक बंद होने के बाद कभी कभी तो अधिक ट्रेनें निकलने के कारण आधा घंटे तक इंतेज़ार करना पड़ता है। जिससे आवश्यक कार्य से जा रहे ग्रामीणो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों राहुल, अंकित, भगवान सिंह और रोहित पटेल ने ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
इनका कहना है।
मुश्काबाद में रेलवे निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। कार्य शुरू हुए लगभग 2 से ढाई साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नही हुआ है। 10 से 15 गांव के लोगों को रेल्वे फाटक बंद होने से घंटों इंतज़ार करना पड़ता है।निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा कार्य मे लापरवाही बरती जा रही है।
भगवान सिंह, स्थानीय ग्रामीण।
रेल्वे फाटक बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार या गर्भवती महिलाओं को हो रही है, क्योंकि स्कूल वैन और एंबुलेंस गांव तक पहुंचने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ता हैं। हमने सोचा था कि ब्रिज जल्दी बन जाएगा तो ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी निर्माण अधूरा है।जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सर्जन सिंह, स्थानीय ग्रामीण।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल