तेज आंधी-तूफान से उड़ी घर की चादर, परिवार ने भागकर बचाई जान, शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में गुरुवार रात्रि अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी-तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया। तेज हवा के चलते गांव में कई मकानों की टीन और चादरें उड़ गईं, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसा ही एक मामला कायमपुर गांव में सामने आया जहां पर मनोज ठाकुर के मकान की टीन की चादर तेज आंधी में उड़ गई। घटना के समय घर में मनोज ठाकुर, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। अचानक चादर उड़ने और ईंट-पत्थर गिरने लगे तो परिवार घबराकर घर से बाहर भागा और किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मनोज ठाकुर ने बताया कि घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। चादर पर रखे ईंट-पत्थर गिरने से घरेलू सामान खराब हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परिवार ने पूरी रात घर के बाहर ही बिताई।तेज आंधी और तूफान से गांव के अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

सलामतपुर में एक ऐसा वीआईपी पेड़ जिसका एक पत्ता भी सूख जाए तो प्रशासन की उड़ जाती है रातों की नींद
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प