पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचने बोले बाइक चालक हम शपथ लेते हैं बिना हेलमेट नही चलाएंगे बाइक
-बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा रोड पर सलामतपुर पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालकों का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। गुरुवार और शुक्रवार को शादियों के मुहूर्त के मद्देनजर भोपाल विदिशा रोड पर सुबह से ही वाहनों का बहुत अधिक दवाब रहा। इसी दौरान पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बहुत से वाहन चालक जो बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे वह चालनी कार्रवाई से बचने के लिए दूर ही खड़े हो गए। लेकिन पुलिस ने इन सभी चालकों को पकड़ लिया। इस दौरान वाहन चालकों ने शपथ लेते हुए कहा की अब वह कभी भी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल नही चलाएंगे। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एएसआई सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, दिलीप यादव, आरक्षक संदीप रघुवंशी, आदि मौजूद रहे। गोरतलब है कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर नशा मुक्ति और बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। और गांव गांव नुक्कड़ नाटक के ज़रिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।जिसके काफी अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे पर ओवरलोड वाहनों, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। 13 वाहनों पर कार्रवाई कर 5700 रुपये समन शुल्क वसूला गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

सलामतपुर में एक ऐसा वीआईपी पेड़ जिसका एक पत्ता भी सूख जाए तो प्रशासन की उड़ जाती है रातों की नींद
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प