"फॉलोअप" बैंक एजेंट की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर लगई थी फांसी, पत्नी बोली-“लगातार धमकियों से टूट चुके थे पति”
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ले में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां 45 वर्षीय हरदयाल रैकवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों ने बैंक एजेंट पर मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी प्रीति रैकवार ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एमपी नगर भोपाल से लगभग 3 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें से उन्हें 1 लाख 38 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी परिवार के अनुसार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वे केवल दो किस्तें जमा कर पाए थे, जबकि तीसरी किस्त नहीं भर पाए थे। परिजनों का आरोप है कि बैंक एजेंट दीपक लगातार फोन कर हरदयाल रैकवार को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। पत्नी के मुताबिक एजेंट द्वारा बार-बार घर में ताला लगाने की धमकी दी जा रही थी। इतना ही नहीं, जिस हार्डवेयर दुकान पर हरदयाल काम करते थे, वहां पहुंचकर भी उन्हें सबके सामने अपमानित किया गया, जिससे वह काफी तनाव में रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की पत्नी और उनकी एक बेटी कुरवाई में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान घर पर अकेले मौजूद हरदयाल रैकवार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक की पत्नी ने थाने में शिकायती आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल सलामतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं जब जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एमपी नगर के दीपक का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नम्बर 6363566038 पर फ़ोन किया गया तो उन्होंने फ़ोन नही उठाया।
इनका कहना है।
राजीवनगर में हुए आत्महत्या मामले की मर्ग डायरी अभी तक विदिशा से नही आई है। जो कल परिजनों से सलामतपुर थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है उसकी जांच की जाकर विवेचना की जाएगी।
प्रतिभा शर्मा, एसडीओपी रायसेन।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एमपी नगर भोपाल से प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान पर लगभग 3 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें से उन्हें 1 लाख 38 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते केवल दो किस्तें जमा कर पाए थे, जबकि तीसरी किस्त नहीं भर पाए थे। बैंक एजेंट दीपक लगातार फोन कर हरदयाल रैकवार को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। जिसकी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रीति रैकवार, मृतक की पत्नी

सलामतपुर में एक ऐसा वीआईपी पेड़ जिसका एक पत्ता भी सूख जाए तो प्रशासन की उड़ जाती है रातों की नींद
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प