सलामतपुर पुलिस ने 46 क्वार्टर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को दबोचा
-आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में 46 क्वार्टर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी के मार्गदर्शन और सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हलाली डेम रोड पर एक व्यक्ति सफेद झोले में शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक नवीन मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और झोले की जांच करने पर उसमें 22 क्वार्टर अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से शराब ज़ब्त कर आरोपी संतोष धानक पिता सुखलाल धानक निवासी हलाली डेम के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में सलामतपुर की शुक्ला कालोनी से हफ़ीज़ उर्फ यूसुफ खान पिता मेहबूब खान को 24 क्वार्टर के साथ प्रधान आरक्षक संजय सिंह चौहान और आरक्षक रोहित गोस्वामी ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी अधिनियम की कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है। वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिक स्टॉफ़ को मौके पर भेजा तो दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को 46 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध 34(1) आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

IPL इतिहास के सबसे खराब गेंदबाजी आंकड़ों में शामिल हुआ स्पेल
MP में सफर होगा और आसान, इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना पर अहम प्रगति
तनाव और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे हाइपरटेंशन का खतरा
भारत में कैप्टागन तस्करी का मामला सामने आया, NCB ने 182 करोड़ की खेप पकड़ी
चंद्रशेखरन बोले, एआई से कारोबार को नया आयाम मिलेगा
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
पूर्व रजिस्ट्रार की लापरवाही से DMC के राजस्व को भारी नुकसान
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं