भीषण गर्मी में जिले के कई जल स्रोत सूखेः गीदगढ़ गांव का प्राचीन चमत्कारी कुंड बुझा रहा लोगों की प्यास
-20 फिट का कुंड बुझा सकता है दुनिया की प्यास, कभी खत्म नहीं होता इसका पानी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
चमत्कार को पूरी दुनिया नमस्कार करती है और ऐसे ही एक चमत्कार के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, जो मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से जुड़ा हुआ है। जहां 44 डिग्री तापमान में नदी नाले बोरवेल सूख चुके हैं वहीं रायसेन जिले क सांची जनपद के गीदगढ़ में गुफा मंदिर के पास एक प्राचीन कुंड है जिसमें कभी पानी खत्म नहीं होता और ऐसी भीषण गर्मी में भी पानी मौजूद है जो लोगों की प्यास बुझा रहा है, जिसका पानी पीकर लोगों को काफी सुकून मिलता है और यह पानी कभी नहीं सूखता। जीं हां, यहां की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार यहां एक छोटा सा कुंड हैं, जिससे एक अनोखा ही चमत्कार की गाथा जुड़ी हुई है। जिसका न तो अब तक कोई जवाब मिला है। और न ही उसके सामने कोई तर्क टिक पाता है। दरअसल घने जंगल के बीच पहाड़ी किनारे बने इस छोटे से कुंड की खास बात यह है कि इसका पानी कभी सूखता नहीं है। चाहे इसमें से कितना भी पानी निकाला जाए या फिर कितना भी गर्म मौसम हो। यहां के स्थानीय लोगों का तो कहना है कि गर्मी के मौसम में चाहे गांव में पूरे ट्यूबवेल और कुएं सूख जाएं। लेकिन इस कुंड का पानी कभी भी नहीं सूखता।
यही कारण है कि यह कुंड वर्तमान समय में लोगों की आस्था का विषय बन हुआ है इतना ही नहीं दूर दूर से लोग यहां पर आते हैं और कुंड का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। इस कुंड का पानी कभी खत्म क्यों नहीं होता।इसके पीछे एक विशेष मान्यता है।दरअसल इस कुंड से ऊपर पहाड़ पर एक गुफा है। गुफा के अंदर शंकर जी का एक प्राचीन मंदिर है।कई साल पहले इस मंदिर में एक मौनी बाबा रहते थे।जो कई किलोमीटर दूर जाकर नर्मदा से पानी लाते थे।और भगवान शंकर को नहलाते थे।
भगवान भोले एक दिन उनकी इस तपस्या से प्रसन्न हुए और बाबा की सहूलियत के लिए भगवान के आशीर्वाद से यहां पर यह कुंड प्रकट हो गया। यह भी कहा जाता है कि यह कुंड का कनेक्शन नर्मदा जी से है कुंड मैं पानी नर्मदा जी से आता है। मंदिर में रहने वाले पुजारी चरणदास बताते हैं।कि मैं 27 साल से यहां पर हूं मैंने आज तक इस कुंड को कभी खाली नहीं देखा है। प्राचीन और प्राकृतिक कुंड की सच्चाई क्या है। यह तो शोध का विषय है। लेकिन इस चमत्कार से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।जो सैंकड़ों सालों से लोगों के आश्चर्य का विषय बना हुआ है।

गर्मी से तप रहा MP, मौसम विभाग ने 37 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट; उमरिया में खरीद केंद्र पर भीगा अनाज
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राजनीतिक संग्राम, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे को घेरा
स्थानीय दुकान से लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए लैब
श्रीश्री रवि शंकर के सम्मान में सजा खास समारोह, फडणवीस ने बताया शांति और अध्यात्म का प्रतीक
तृणमूल में अनुशासन पर ममता का जोर, कहा- जो जाना चाहें वे जा सकते हैं
ट्रंप की नाराजगी के संकेत तेज, अमेरिका ने यूरोपीय देशों में सैनिक भेजने की योजना रोकी
आधुनिक युद्ध में ड्रोन होंगे निर्णायक हथियार, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने संसद में रखी रणनीति
लंबे अध्ययन के बाद सामने आया ब्लैक होल का दुर्लभ संकेत, तय अंतराल पर बदल रही रोशनी
साझेदारी और सामूहिक ताकत पर चीन का जोर, BRICS बैठक में विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
895 दिन चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय