भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
-ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार, मौके पर पहुंची सलामतपुर पुलिस
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेरखेड़ी चौराहा के पास कोसाखेड़ी जोड़ पर विदिशा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए विदिशा रेफर कर दिया गया।।घायलों की पहचान अंकित मोगिया पिता तोरण सिंह मोगिया निवासी अम्बाडी तथा जितेंद्र प्रजापति पिता कन्हैया लाल प्रजापति के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कोसाखेड़ी खामखेड़ा तिराहे पर बढ़ रहा हादसों का खतरा--रायसेन जिले के भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बेरखेड़ी चौराहा के पास कोसाखेड़ी खामखेड़ा जोड़ पर ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खामखेड़ा तिराहे पर न तो कोई संकेतक बोर्ड है और न ही स्पीड ब्रेकर, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।ग्रामीणों के अनुसार खामखेड़ा तरफ से आने वाले वाहन सीधे हाईवे 18 पर चढ़ जाते हैं, जबकि भोपाल या विदिशा दिशा से आने वाले वाहन चालकों को तिराहा समझ ही नहीं आता। दृश्यता और संकेतों की कमी के चलते कई बार वाहन टकराव की स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। या तो तिराहे पर स्पष्ट संकेत बोर्ड लगाए जाएं या फिर स्पीड ब्रेकर बनाकर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जाए, ताकि इस तिराहा पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

गर्मी से तप रहा MP, मौसम विभाग ने 37 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट; उमरिया में खरीद केंद्र पर भीगा अनाज
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राजनीतिक संग्राम, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे को घेरा
स्थानीय दुकान से लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए लैब
श्रीश्री रवि शंकर के सम्मान में सजा खास समारोह, फडणवीस ने बताया शांति और अध्यात्म का प्रतीक
तृणमूल में अनुशासन पर ममता का जोर, कहा- जो जाना चाहें वे जा सकते हैं
ट्रंप की नाराजगी के संकेत तेज, अमेरिका ने यूरोपीय देशों में सैनिक भेजने की योजना रोकी
आधुनिक युद्ध में ड्रोन होंगे निर्णायक हथियार, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने संसद में रखी रणनीति
लंबे अध्ययन के बाद सामने आया ब्लैक होल का दुर्लभ संकेत, तय अंतराल पर बदल रही रोशनी
साझेदारी और सामूहिक ताकत पर चीन का जोर, BRICS बैठक में विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
895 दिन चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय