पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति से मारपीट, ससुर और साले पर मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कायमपुर में पत्नी को मायके से लेने पहुंचे पति के साथ उसके ससुर और साले द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पति के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेश अहिरवार निवासी ग्राम गोदवाल थाना उमरागंज अपनी पत्नी को लेने के लिए ग्राम कयामपुर स्थित ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी मायके में रह रही थी और उसने महेश के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महेश के ससुर फूल सिंह और साले नर्मदा ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान डंडा लगने से महेश के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद घायल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इनका कहना है।
कायमपुर में पत्नी को मायके लेने पहुंचे एक युवक के साथ उसके ससुर और साले द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कायमी कर विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

सलामतपुर में एक ऐसा वीआईपी पेड़ जिसका एक पत्ता भी सूख जाए तो प्रशासन की उड़ जाती है रातों की नींद
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प