पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भीषण गर्मी और पानी की कमी के चलते जंगली जानवर अब आबादी वाले इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला वन विभाग की पिपरई बीट अंतर्गत ग्राम सेमरा में सामने आया, जहां पानी की तलाश में गांव में पहुंचे चिकारा हिरण के करीब डेढ़ साल के बच्चे की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार चिकारा का बच्चा जंगल से भटककर गांव में पहुंच गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों के शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कुत्ते चिकारा के गले पर गंभीर चोट पहुंचा चुके थे। ग्रामीणों द्वारा बचाने की कोशिश के बावजूद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच भानु लोधी मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी सतीश श्रीवास्तव एवं तारिक खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई कर मृत चिकारा को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार चिकारा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं लगातार बढ़ती गर्मी और जलस्रोतों के सूखने से जंगली जानवरों के गांवों की ओर आने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।

राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी