विंध्याचल में गुटखा थूकने एवं मारपीट करने पर अर्टिगा सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया*
मीरजापुर ।थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा गुटखा थूकने का विरोध करने पर युवक से मारपीट व गाली-गलौज करने वाले अर्टिगा कार सवार 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार सीज कर दिया है।दिनांक 26.08.2026 की रात्रि में थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत पटेंगरा नाला के पास अर्टिगा कार सवार व्यक्तियों द्वारा गुटखा खाकर मोटरसाइकिल सवार युवक के ऊपर थूकने का विरोध करने पर कार सवारों द्वारा युवक के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की घटना के सम्बन्ध में वादी विकास निषाद पुत्र रामलखन निषाद निवासी पुरानी वीआईपी मोतिया झील थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0स0-243/2026 धारा 115(2),352,351(3)भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गया है ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के क्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांकः29.08.2026 को थाना विन्ध्याच पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों अमन वर्मा पुत्र सुदामा निवासी छोटकी महुअरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर एवं शिवा गुप्ता पुत्र गौरी शंकर निवासी रेहडा चंगी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार वाहन संख्याःUP63AU1223 को सीज किया गया ।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
अमन वर्मा पुत्र सुदामा निवासी छोटकी महुअरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 21 वर्ष
शिवा गुप्ता पुत्र गौरी शंकर निवासी रेहडा चंगी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग इस तरह है।
मु0अ0स0-243/2026 धारा 115(2),352,351(3)भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर
बरामदगी विवरण इस प्रकार है।
घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार वाहन संख्याःUP63AU1223.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष उपाध्याय व त्रियुगी नरायण मिश्र थाना विन्ध्याचल मय पुलिस टीम ।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर