खिलोने सस्ते न देने पर मेले में दुकानदार से मारपीट, सिर में गंभीर चोटें
-सलामतपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
संक्रांति के मेले में एक खिलोने की दुकान लगाने वाले व्यापारी के साथ खिलोने कम कीमत पर नही देने को लेकर जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई। व्यापारी के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हलाली डेम के मिनी पचमढ़ी पर संक्रांति के पर्व पर दो दिनों के लियें मेले का आयोजन होता है। जिसमें व्यापारियों द्वारा छोटी छोटी दुकानें लगाई जाती हैं। ऐसे ही एक मामले में फरियादी व्यापारी मनीष कुशवाहा पिता भगवान सिंह कुशवाहा निवासी फरगपुर थाना करारिया ने मेले में बच्चों के खिलोने की दुकान लगाई थी। व्यापारी मनीष की दुकान पर आरोपी बामोरा गांव के देवेन्द्र ने खिलोने की कीमत पूछी। मनीष ने खिलोने की कीमत बीस रुपये बताई तो आरोपी देवेन्द्र बोला कि बीस रुपये तो बहुत ज़्यादा है कुछ कीमत कम करो। मनीष ने कीमत कम करने से मना कर दिया। जिससे आरोपी देवेन्द्र को गुस्सा आ गया और वह फरियादी मनीष को गाली देने लगा। मनीष ने गाली देने से मना किया तो आरोपी देवेंद्र ने लोहे की किसी चीज़ से व्यापारी के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से खून बहने लगा। वहीं आरोपी देवेन्द्र ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। सलामतपुर पुलिस ने मनीष की रिपोर्ट पर आरोपी देवेंद्र के विरुद्ध धारा 296 बी, 115(2), 351(3) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वहीं पुलिस ने घायल खिलोने व्यापारी का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कराया है।
इनका कहना है।
हलाली डेम के मिनी पचमढ़ी पर संक्रांति के पर्व के दौरान हर साल मेले का आयोजन होता है। बुधवार के दिन मेले में बच्चों के खिलौने बेचने वाले दुकानदार के साथ खिलोने कम कीमत पर नहीं देने पर मारपीट की घटना हुई है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश