रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
-पहले दिन खरीदी केंद्र पर हुई 700 क्विंटल की खरीदी, कम संख्या में पहुंचे किसान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार को रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सलामतपुर और बेरखेड़ी चौराहे के समर्थन मूल्य गेंहू खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले सलामतपुर स्तिथ कृषक सेवा सहकारी समिति सांची के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र एसजीएच वेयरहाउस पहुंचे उसके बाद सलामतपुर संस्था के खरीदी केंद्र सीमा वेयरहाउस बेरखेड़ी चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अधिकारियों के साथ ही बाघमारे जी, आकाशदीप सिंह चौहान, विस्तार अधिकारी पूनम बट्टी, सलामतपुर सहकारी समिति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, सांची समिति प्रबंधक नरेश राजपूत, नान प्रभारी अंकित जायसवाल, सलामतपुर वेयरहाउस प्रबंधक विजेंद्र कुमार उइके और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने खरीदी केंद्रों पर अधिकारियों से उपार्जन संबंधी जानकारी लेकर शासन के निर्देशों के अनुरूप उपार्जन कार्य करने हेतु निर्देश दिए हैं। वहीं उपज विक्रय करने आए किसानों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर द्वारा समिति प्रबंधक तथा उपार्जन केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित स्कंध की मात्रा, किसानों को तौल पर्ची वितरण आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि किसानों से गुणवत्ता का गेहूॅ उपार्जित किया जाए। उन्होंने फसल उपार्जन हेतु आए किसानों से भी संवाद कर उपार्जन कार्य तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए समिति प्रबंधक और केन्द्र प्रभारियों को किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वयं समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है।
पहले दिन 700 क्विंटल गेहूं की हो पाई है खरीदी, कम संख्या में पहुंचे किसान---सलामतपुर के 2 समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर पहले दिन शुक्रवार को लगभग 700 क्विंटल गेहूं की तुलाई हो पाई है। इनमें से कृषक सेवा सहकारी समित सलामतपुर के बेरखेड़ी चौराहा स्तिथ सीमा वेयरहाउस और खोहा गांव के आज़ाद वेयरहाउस शामिल हैं। 10 अप्रैल तक की स्थिति में इन दोनों केंद्रों पर 4 से 5 किसान ही गेहूं की तुलाई करवाने पहुंचे हैं। वहीं सलामतपुर के सांची खरीदी केंद्र एसजीएस वेयरहाउस पर भी 100 से 200 क्विंटल गेंहू की खरीदी हुई है।हालांकि प्रशासन अपने स्तर पर केंद्र में व्यवस्थाएं बनाने में जुटा हुआ है। जिले में सैंकड़ों खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जो केंद्र बनाए जा चुके हैं, वहीं से किसान गेहूं तुलवाने के लिए पहुंच रहे हैं
27 गांव के 920 किसानों का हुआ है पंजीयन---9 अप्रैल से सभी खरीदी केंद्रों पर तुलाई मशीनों की विधिवत पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ तो कर दिया गया है। लेकिन अभी भी अमूमन सभी खरीदी केंद्र पर किसान गेंहू की उपज बेचने कम ही संख्या में पहुंचे रहे हैं। सलामतपुर सहकरी समिति अंतर्गत 27 गांव के लगभग 920 किसान पंजीयन हुए हैं। और कस्बे से आठ किलोमीटर दूर खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। 2 खरीदी केंद्रों बेरखेड़ी चौराहे के सीमा वेयरहाउस और खोहा गांव के आज़ाद वेयरहाउस को बनाया गया है। वहीं गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रूपये है ।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”