Bloodshed of relations in Meerut: Family members themselves took away the life of a farmer
मेरठ : शहर के जानी खुर्द गांव में किसान सुभाष उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या में सुभाष की पत्नी कविता और बेटी सोनम समेत पांच लोग शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने और अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुभाष की 23 जून की रात खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
क्यों हुई हत्या?
पुलिस जांच में सामने आया कि सुभाष अपनी पत्नी और बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करता था। उसकी बड़ी बेटी डोली पहले ही अपनी मर्जी से शादी कर चुकी थी, जबकि छोटी बेटी सोनम अनुसूचित जाति के युवक विपिन से शादी करना चाहती थी। पत्नी कविता के संबंध गुलजार नामक व्यक्ति से थे। सुभाष इन संबंधों के खिलाफ था, जिससे परिवार में लगातार विवाद होता था। इससे परेशान होकर मां-बेटी ने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
गिरफ्तार आरोपी:
-
कविता (पत्नी)
-
सोनम (बेटी)
-
गुलजार (कविता का प्रेमी, निवासी सिसौला)
-
विपिन (सोनम का प्रेमी, निवासी जवाहरनगर)
-
अजगर उर्फ शिवम (विपिन का दोस्त, निवासी जवाहरनगर)
पुलिस को ऐसे लगा सुराग
हत्या के बाद विपिन ने सोनम और कविता को कॉल कर सूचना दी। सर्विलांस टीम ने कॉल डिटेल और चैटिंग रिकॉर्ड खंगाले। हत्या से पहले और बाद की बातचीत और लोकेशन के आधार पर सभी आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। अजगर के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और बाइक भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों को सोमवार को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश