सड़क हादसे में 03 महिलाओं की मौत, 10 से अधिक घायल
तुमकुर। कर्नाटक के तुमकुर शहर के पास सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 03 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सड़क हादसा तुमकुर के पास कल्लंबेला के नजदीक चोक्कनहल्ली पुल के समीप होना बताया गया है।
जानकारी अनुसार तुमकुर शहर के नजदीक सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त निजी बस गोवा से बेंगलुरु की तरफ जा रही थी। बस चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस पलट गई। जब हादसा हुआ उस वक्त अधिकांश यात्री सो रहे थे। तीन महिलाओं की मौत के अलावा 10 अधिक अन्य यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस पलटने के बाद लोग उससे बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी मदद भी की। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार में दुख के साथ ही रोष व्याप्त है। हादसे में हुए घायलों को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर कल्लंबेला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

PSL मैच के दौरान हुई वॉर्नर की तीखी प्रतिक्रिया
450 करोड़ से बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये पहुंची टीम की कीमत
रविचंद्रन अश्विन के बयान पर भड़के योगराज सिंह
BJP पर हमला: ममता बनर्जी ने कहा, बिहार और उत्तर बंगाल के हिस्सों को अलग राज्य बनाने की तैयारी
कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,100 किसान शामिल
सड़क किनारे नाटक करने वाले प्रकाश राज आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़ा नाम
‘धुरंधर’ के लिए बढ़ी चुनौती, नई फिल्म का धमाकेदार आगाज
जंगल में कंकालनुमा शव ने मचाई सनसनी, शहडोल में महिला की आधी लाश बरामद
मलयालम सिनेमा को लगा बड़ा झटका, ई.ए. राजेंद्रन नहीं रहे
सोशल मीडिया पर दोनों बहनों ने जताया पापा के लिए प्यार