सलामतपुर थाने को भी मिली डायल 112, अब मौके पर शीघ्र पहुंचेगी पुलिस
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
अब सड़कों पर डायल 100 की जगह डायल 112 वाहन दौड़ते नजर आएंगे। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। सलामतपुर थाने को भी एक डायल 112 वाहन मिल गया है। डायल 112 में चालक और पुलिसकर्मी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इससे आम लोगों के साथ उनके व्यवहार पर नजर रखी जा सकेगी। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि डायल 112 सेवा शुरू हो गई। अब नगर और आसपास के गांवों में आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। सेवा के लिए तैयार पुलिस वाहन को जीपीएस, वायरलेस सिस्टम, कैमरा और फर्स्ट एड किट जैसी तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया है। डायल 112 पर कॉल मिलते ही पुलिस जीपीएस लोकेशन के आधार पर शीघ्र ही मौके पर पहुंचेगी। यह सेवा महिलाओं, बुजुर्गों, दुर्घटना पीड़ितों और अपराध से प्रभावित लोगों के लिए फायदेमंद होगी। वहीं श्री रघुवंशी ने लोगों से अपील की है कि लोग इस सेवा का गलत इस्तेमाल न करें। केवल आपात स्थिति में ही कॉल करें। स्थानीय लोगों ने सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण