सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट। IND28.COM

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर सलामतपुर के सुभाषनगर के दुर्गा चौक पर झण्डा वंदन किया गया। भारत माँ, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, व संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया किया गया।तत्पश्चात सभी ने सम्मान पूर्वक राष्ट्रगान गा तिरंगे को नमन किया।हरीश मालवीया ने अपने वक्तव्य में संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला और सभी से आग्रह किया कि हम सभी को संविधान का सदैव सम्मान करना चाहिए। संविधान के अनुसार कर्म करना चाहिए। श्री मालवीया ने आज़ादी का मोल बताते हुए कहा कि ये आज़ादी हमें लाखों वलीदानों के बाद मिली है,हमें भारत माँ पंर शहीद हुए सभी अमर वलीदानियों की कुर्बानियों को सदैव याद रखना चाहिए। सभी ने शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की इसी बेला में श्री 

मालवीया ने वरिष्ठजनों का शाल, श्रीफल, व पुष्प माला आदि भेंट कर सम्मान किया।इस गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में सेकड़ो लोगों ने सम्मिलित हो झण्डा वंदन किया। कार्यक्रम में  हरीश मालवीया, मूलचंद यादव, चाँद ज़ाफ़री,चुन्नीलाल अहिरवार, हरिसिंह अहिरवार, रामगणेश मालवीया, राधेश्याम वंशकार, उत्तम अहिरवार, मुनव्वर खान, सीताराम राय, इंदर सिंह लोधी, कैलाश शर्मा, रमेश कोरी, सोहेल खान , दशरथ विश्वकर्मा, कलेक्टर, मनोज अहिरवार, नदीम, सूनील, शुभम, सतीश ठाकुर, सुरेश अहिरवार, कमल जोषी, किशोरी पासी, निखिल, अनिकेत राय, नगर के गणमान्य जन, महिलाएं व बच्चे सम्मिलित हुए।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ। IND28.COM