अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सलामतपुर में 75 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण तोमर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस समारोह के अवसर पर कार्यक्रम पर शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तोमर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सरस्वती वंदना, भाषण, नृत्य प्रस्तुति, योगाभ्यास एवं ताइक्वांडो इत्यादि का आयोजन किया गया।स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति वैष्णवी राजपूत द्वारा की गई। नृत्य के माध्यम से मां सरस्वती की स्तुति हुई तत्पश्चात अंजलि जाटव द्वारा पेट्रोलियम या राष्ट्रभक्ति विषय पर भाषण दिया गया।इसके पश्चात प्रिंसी तोमर द्वारा जहां पांव में पायल पर नृत्य प्रस्तुति कर भारत की संस्कृति एवं सिपाहियों के त्याग एवं बलिदान से अवगत कराया गया।ए मेरे वतन के लोगों गीत पर ग्रुप डांस द्वारा प्रस्तुति दी गई।इसके पश्चात ग्रुप डांस नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा "केसरी के लाल" गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी गई।फिर वैष्णवी राजपूत द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। और ग्रुप डांस ऐसा देश है मेरा पर नृत्य प्रस्तुति दी गई सौम्या पाराशर द्वारा आई लव माय इंडिया नन्ही बच्ची द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस नृत्य के माध्यम से भारत या हिंदुस्तान की महता एवं विलक्ष्णता का संदेश दिया गया। नेहा द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। गीत के द्वारा मां के त्याग एवं विशेषताओं को बताया गया। इसके पश्चात उन्नति गुप्ता द्वारा मेरी मां के बराबर कोई नहीं इस गीत द्वारा भारत माता की प्रासंगिकता व्यक्त की गई। इसके पश्चात ग्रुप डांस देश रंगीला रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। ग्रुप डांस सुनो गौर से दुनिया वालो पर प्रस्तुति हुई। रौनक राजपूत द्वारा भाषण दिया गया। भाषण के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रचित पंक्तियों के द्वारा भारत की महत्व को बताया गया। सूर्य नमस्कार एवं योग अभ्यास द्वारा योग की महता एवं बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक संतुलन के लिए का योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया।सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के अंतर्गत पी.एच.डी शोधार्थी कुंज बिहारी शाक्य ने योग की  परिभाषा बताते हुए कहा योग जीवन जीने की कला है। सूर्य भगवान को मित्रों एवं अभ्यास के माध्यम से प्रणाम किया गया। योगाभ्यास श्वास शरीर और मन तीनों में संबंध स्थापित करके किया जाता है। सूर्य नमस्कार मोटापा को दूर, शरीर में लचीलापन एकाग्रता एवं मन को शांति प्रदान करता है, एवं विभिन्न आसनों के प्रदर्शन के साथ उनके लाभ एवं सावधानियां से अवगत कराया गया।इसके पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बम बम भोले मस्ती में डोले पर नृत्य प्रस्तुति की गई।वहीं जलवा गीत पर नृत्य प्रस्तुति हुई। और मेरे घर राम आए पर नृत्य प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में ताइक्वांडो का डेमो किया गया उसमें बताया कि ताइक्वांडो एक मार्शल आर्ट है, और इसके अभ्यास से बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रहते हैं। सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर उपेंद्र बाबू खत्री द्वारा उद्बोधन दिया गया। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो हर्ष, ऊर्जा एवं उत्साह के लिए है। योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक  स्वास्थ के लिए है। कार्यक्रम में प्रमाण पत्र मेडल एवं शील्ड वितरण के उपरान्त विद्यालय के संचालक वीरेन्द्र सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM