भोपाल-विदिशा 4-लेन प्रोजेक्ट: विकास की रफ्तार के बीच सलामतपुर के कारोबार पर छाए संकट के बादल
-1757 करोड़ रुपये की लागत से हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर बनेगा 44.83 किमी लंबा फोरलेन मार्ग
-सलामतपुर में 5.10 किमी लंबे बायपास के निर्माण से कस्बा कटने की आशंका, व्यापारियों में बढ़ी चिंता
-सूखीसेवनिया, बेरखेड़ी और सलामतपुर समेत आबादी वाले क्षेत्रों में बनेंगे 3 नए बायपास
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 को फोरलेन में तब्दील करने की प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही जहां क्षेत्रवासियों में बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं सलामतपुर के स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। 44.83 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग में तीन प्रमुख स्थानों पर बायपास का निर्माण किया जाना है, जिसमें सबसे लंबा 5.10 किलोमीटर का बायपास सलामतपुर कस्बे से ठीक पहले निकाला जाएगा। बायपास का निर्माण होते ही भोपाल और विदिशा की ओर से आने-जाने वाले तमाम छोटे-बड़े वाहन कस्बे के बाहर से ही गुजर जाएंगे। इससे कस्बे के भीतर होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों के सीधे प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान स्थिति में स्टेट हाईवे कस्बे के बीच से होकर गुजरता है, जिसके कारण यहां की होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कपड़े, फल-सब्जी और चाय-नाश्ते की दुकानें गुलजार रहती हैं। वाहनों की सीधी आवाजाही से स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रहती है। व्यापारियों का मानना है कि कस्बे के बायपास होने के बाद यात्री गाड़ियां अंदर नहीं आएंगी, जिससे उनका सदियों पुराना व्यापार ठप हो सकता है।
हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर 1757 करोड़ से संवरेगा मार्ग--इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत तैयार किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1757 करोड़ 55 लाख रुपये तय की गई है। इसके अंतर्गत वर्तमान में मौजूद 44.83 किलोमीटर लंबे दो-लेन मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ आधुनिक फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। परियोजना में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के अधिग्रहण हेतु लगभग 140 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। बजट स्वीकृत होने के साथ ही निर्माण प्रक्रिया की शुरुआती तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
अत्यधिक ट्रैफिक दबाव से मिलेगी राहत, घटेगी हादसों की दर--
भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित भानपुर टी-जंक्शन से शुरू होकर यह मार्ग सूखी सेवनिया, दीवानगंज और सलामतपुर होते हुए एनएच-146 के सांची-सलामतपुर जंक्शन तक जाता है। यातायात सर्वेक्षण के अनुसार, इस मार्ग पर वर्तमान में वाहनों का ट्रैफिक दबाव 10,975 पैसेंजर कार यूनिट दर्ज किया गया है, जो किसी भी दो-लेन सड़क के तय मानकों से काफी अधिक है। अत्यधिक दबाव के कारण आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस मार्ग का फोरलेन होना अत्यंत आवश्यक माना जा रहा था।
आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बनेंगे 8.25 किमी लंबे 3 बायपास--घनी आबादी वाले कस्बों में हादसों को रोकने और भारी वाहनों की तेज गति से होने वाले जोखिम को कम करने के उद्देश्य से कुल 8.25 किलोमीटर लंबे तीन नए बायपास प्रस्तावित किए गए हैं। जिनमें सलामतपुर बायपास 5.10 किलोमीटर, सूखी सेवनिया बायपास 1.80 किलोमीटर और बेरखेड़ी चौराहा बायपास 1.35 किलोमीटर शामिल हैं।
व्यापारियों का दर्द: बायपास से थम जाएगी कस्बे की अर्थव्यवस्था
कस्बे के बाहर से हाईवे निकल जाने से होने वाले आर्थिक नुकसान को लेकर स्थानीय कारोबारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कपड़ा कारोबार पूरी तरह से ग्राहकों की आवाजाही पर निर्भर करता है। कस्बे से गुजरने वाले मुसाफिर अक्सर रुककर खरीदारी करते हैं। बायपास बनने के बाद कस्बे में बाहरी गाड़ियों का आना लगभग बंद हो जाएगा, जिससे मुख्य बाजार में मंदी आ जाएगी।
मयंक साहू, कपड़ा व्यापारी, सलामतपुर।
हमारी होटल और चाय-नाश्ते की दुकानें हाईवे के मुसाफिरों पर ही टिकी हैं। अगर गाड़ियां कस्बे के बाहर से ही निकल जाएंगी, तो हमारी बोहनी तक के लाले पड़ जाएंगे। सरकार को विकास के साथ-साथ कस्बे की आर्थिक गतिविधियों को बचाने का भी कोई विकल्प निकालना चाहिए।
इमरान कुरैशी, होटल मालिक, सलामतपुर।
हाईवे पर चलने वाले ट्रक और टूरिस्ट ही हमारे ढाबे के मुख्य ग्राहक हैं। बायपास बनने के बाद पूरा ट्रैफिक कस्बे से दूर हो जाएगा। ढाबा व्यवसाय को बचाए रखना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाएगा।
मनीष संतवानी, संचालक, वाटिका ढाबा।






























मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें