अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की सहमति से मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने सलामतपुर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी और 1 सहायक मीडिया प्रभारी को शामिल किया गया है। नगर के संजीव यादव को मंडल मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत, विमल जैन, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, बल्लभदास अग्रवाल, किशन मीणा, पंडित अशोक त्रिपाठी, कप्तान सिंह, नीतेश जैन, रवि अग्रवाल, रूपेश यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। वहीं मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा, आप सभी संगठन की रीढ़ हैं। पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि समाज सेवा और देश की प्रगति में योगदान देना है। और नवनियुक्त मंडल मंत्री संजीव यादव ने जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा हूं। पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर काम करना मेरा कर्तव्य रहेगा। और वह अपनी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान देंगे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28