यादव बने सलामतपुर मंडल मंत्री
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की सहमति से मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने सलामतपुर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी और 1 सहायक मीडिया प्रभारी को शामिल किया गया है। नगर के संजीव यादव को मंडल मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत, विमल जैन, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, बल्लभदास अग्रवाल, किशन मीणा, पंडित अशोक त्रिपाठी, कप्तान सिंह, नीतेश जैन, रवि अग्रवाल, रूपेश यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। वहीं मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा, आप सभी संगठन की रीढ़ हैं। पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि समाज सेवा और देश की प्रगति में योगदान देना है। और नवनियुक्त मंडल मंत्री संजीव यादव ने जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा हूं। पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर काम करना मेरा कर्तव्य रहेगा। और वह अपनी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान देंगे।

बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
आजमगढ़ को बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे मिल्क चिलिंग सेंटर का उद्घाटन
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान