रायसेन पुलिस द्वारा शहर के राहुल नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त
-नई स्विफ्ट गाड़ी, इसमें 10 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी
-शराब सहित इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है।
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शहर कोतवाली पुलिस ने आज रात 2:30 बजे शहर के राहुल नगर में मुखबिर की सूचना पर छापामारी कार्रवाई की। एक कार में ले जाई जा रही 10 पेटी अवैध शराब सहित कार को जप्त कर लिया गया है। दो आरोपी फरार हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।
रायसेन शहर कोतवाली नगर निरीक्षक नरेंद्र गोयल ने बताया कि आज रात 2:30 बजे मुखबिर की सूचना पर शहर के राहुल नगर में छापामारी कार्रवाई की। स्विफ्ट कार में तीन आरोपी थे। इनमें जीतू बेड़िया, गोलू उर्फ गोलंडा भाग गए हैं। अमित अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। 10 पेटी अवैध शराब सहित कार एमपी04 Y00821 जप्त की है गाड़ी मालिक भादनेर का है। शराब सहित कीमत लगभग 6 लाख है। पुलिस की इस कार्रवाई में सहायक निरीक्षक अशोक गौड़ आदि पुलिस टीम ने कार्रवाई की एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर पुलिस पूरे जिले में छापामारी कार्रवाई कर रही है।

गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर