-नई स्विफ्ट गाड़ी, इसमें 10 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी

-शराब सहित इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

शहर कोतवाली  पुलिस ने आज रात 2:30 बजे शहर के राहुल नगर में मुखबिर की सूचना पर छापामारी कार्रवाई की। एक कार में ले जाई जा रही 10 पेटी अवैध शराब सहित कार को जप्त कर लिया गया है। दो आरोपी फरार हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है। 

रायसेन शहर कोतवाली नगर निरीक्षक नरेंद्र गोयल ने बताया कि आज रात 2:30 बजे मुखबिर की सूचना पर शहर के राहुल नगर में छापामारी कार्रवाई की। स्विफ्ट कार में तीन आरोपी थे। इनमें जीतू बेड़िया, गोलू उर्फ गोलंडा  भाग गए हैं। अमित अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। 10 पेटी अवैध शराब सहित कार एमपी04 Y00821 जप्त की है गाड़ी मालिक भादनेर का है। शराब सहित कीमत लगभग 6 लाख है। पुलिस की इस कार्रवाई में सहायक निरीक्षक अशोक गौड़ आदि पुलिस टीम ने कार्रवाई की एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर पुलिस पूरे जिले में छापामारी कार्रवाई कर रही है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28