साँची बौद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-श्रीलंका के वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने शैक्षणिक सहयोग पर की चर्चा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो का दौरा हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव और बौद्ध दर्शन स्कूल के अधिष्ठाता डॉ संतोष प्रियदर्शी से मुलाकात कर बौद्ध अध्ययन से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। थेरो ने विश्वविद्यालय परिसर, बौधि वृक्ष और नवनिर्मित भवनों का भ्रमण किया। वे श्रीलंका के कैंडी स्थित असगिरि महा विहार के अंतर्गत धर्मदूत मंदिर के मुख्य अधिष्ठाता, बौद्ध भिक्षु ट्रस्ट के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन संकाय के प्रमुख हैं। भेंट के दौरान भारतीय और श्रीलंकाई बौद्ध परंपराओं के बीच शैक्षणिक सहयोग, शोध, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान और संयुक्त अकादमिक कार्यक्रमों की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। कुलसचिव प्रो रामनिवास गुप्ता ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और शोध कार्यों की जानकारी दी। वंदनीय सरनतिस्स थेरो ने साँची जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल पर विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग की इच्छा जताई।

स्टेट हाइवे 18 पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, खाई में पलटकर लगी आग, बड़ा हादसा टला
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर