स्टेट हाइवे 18 पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, खाई में पलटकर लगी आग, बड़ा हादसा टला
-स्थानीय रहवासियों ने फायर ब्रिगेड के आने से पहले बुझाई आग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बेरखेड़ी चौराहा के पास बुधवार सुबह 11:00 के आसपास दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क से करीब 10 फीट नीचे खाई चली गई। जिनमें से एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और एक ट्रैक्टर में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर सांची से फायर ब्रिगेड और सलामतपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली एक ही गांव के थे और देहरी की ओर जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
फिर खली फायर ब्रिगेड की कमी--बुधवार सुबह हुए हादसे के बाद एक ट्रैक्टर में आग लग गई थी। सांची फायर ब्रिगेड को मोबाइल पर आगजनी की सूचना दी। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। सांची से फायर ब्रिगेड आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। सलामतपुर, दीवानगंज, बेरखेड़ी चौराहे के स्थानीय रहवासी कई बार क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की मांग कर चुके हैं। गर्मी के दिनों में आगजनी की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। और फायर ब्रिगेड की कमी के चलते समय रहते आग पर काबू नही हो पाता। क्योंकि फायर ब्रिगेड सांची या रायसेन से आती हैं। जिसमें काफी समय लग जाता है। अब फायर ब्रिगेड की मांग पूरी नही होने पर रहवासियों ने आंदोलन का मन बना लिया है।
तेज़ रफ़्तार के चलते हो रहे हैं हादसे---भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। ट्रैक्टर ट्राली सहित इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली,फोर व्हील वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी वाहनों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन ट्रैक्टर ट्राली, बसों और कमर्शियल वाहनों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।
इनका कहना है।
बेरखेड़ी चौराहे पर सुबह लगभग 11 बजे 2 ट्रैक्टरों की टक्कर होने से एक में आग लग गई और दूसरा ट्रैक्टर नीचे खाई में पलट गया। समय रहते स्थानीय रहवासियों की मदद से आग बुझा ली। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे