सांची में होटल कर्मचारी से मारपीट, खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद, दो पर मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची में होटल पर खाना परोसने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि होटल कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। होटल में खाना खाने आए दो आरोपियों ने भोजन परोसने को लेकर होटल कर्मचारी से कहासुनी शुरू की, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में होटल कर्मचारी आयुष प्रजापति पिता अनिल प्रजापति, निवासी विदिशा ने सांची थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर सांची पुलिस ने आरोपी पट्टू जाट एवं एक अन्य व्यक्ति, दोनों निवासी विदिशा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है, पुलिस द्वारा बार-बार समझाइश देने पर भी होटल ढाबा देर रात्रि तक खुले रहते हैं जिससे ऐसे विवाद सामने आती हैं।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

स्टेट हाइवे 18 पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, खाई में पलटकर लगी आग, बड़ा हादसा टला
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर