Breaking Raipur: विधायक रेणुका सिंह का बेटा लक्की सिंह सलाखों के पीछे, हिट एंड रन मामले में हुई गिरफ्तारी
Raipur Accident: राजधनी रायपुर के अग्रसेन धाम चौक के पास हुए हिट एंड रन की घटना में पुलिस ने BJP विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया. इस प्रकरण में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी नहीं की गई है और न ही पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया है.
रेणुका सिंह का बेटे ने बाइक सवार को मारी टक्कर
दअरसल, राजधानी के अग्रसेन धाम चौक के पास रविवार की रात कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. कार भाजपा विधायक रेणुका सिंह का बेटा लक्की सिंह चला रहा था. टक्कर से बाइक सवार त्रिभुवन सिंह उछलकर दूर जा गिरा. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं टक्कर के बाद लक्की की कार नाली में जा घुसी.
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस थाने पहुंचाया, जहां से देर रात उसे छोड़ दिया गया. इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोबारा उसे गिरफ्तार किया.

स्टेट हाइवे 18 पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, खाई में पलटकर लगी आग, बड़ा हादसा टला
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर