अंबाडी पंचायत के गांव सत्ती में बाघ की दहशत, दो मवेशी बने शिकार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती में जंगल क्षेत्र में बाघ से दहशत का माहौल है। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बाघ ने दो बैलों का शिकार कर लिया। मृत बैलों की पहचान सफेद बैल लाल सिंह राम तथा लाल बैल लच्छू राम, दोनों निवासी ग्राम सत्ती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बैलों को शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जंगल की ओर चरने के लिए छोड़ा गया था। सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने जंगल में दोनों बैलों को मृत अवस्था में देखा। बैलों के शरीर पर बाघ के पंजों और जबड़े के स्पष्ट निशान पाए गए, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में बाघ को देखा जा चुका है और कई मवेशी उसका शिकार बन चुके हैं। लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पीड़ित पशुपालकों को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बाघ की निगरानी करने तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
क्षेत्र में तेंदुए का भी बना हुआ है मूवमेंट, अब तक 30 मवेशियों पर कर चुका हैं हमला--पश्चिम वन क्षेत्र के ग्राम कायमपुर, नरखेड़ा, कुल्हाड़िया और सत्ती गांव सहित आसपास क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते आतंक से भी ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं। गांव में तेंदुआ लगातार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले एक साल में तेंदुआ अब तक 30 मवेशियों पर हमला कर चुका है। कुछ दिन पूर्व भी एक ग्रामीण के घर के पीछे बंधे गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया था। यह घटना रात करीब 2 बजे की थी। तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसकी मौत हो गई थी। बताया कि एक साल पहले भी उनके एक अन्य बछड़े को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। यह दूसरी बार था जब उनके मवेशी पर तेंदुआ ने हमला किया। गांव के लोग तेंदुए के डर से रातों में बाहर निकलने से डरते हैं। एक साल से तेंदुए के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ।ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मवेशियों को बचाया जा सके।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
स्टेट हाइवे 18 पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, खाई में पलटकर लगी आग, बड़ा हादसा टला
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित