भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर स्थित हड्डी फैक्ट्री की बदबू से लोग परेशान
-कई बार शिकायतों के बाद भी नही हुआ समस्या का समाधान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बेरखेड़ी चौराहे के आगे स्थित हड्डी फैक्ट्री से उठ रही बदबू ने राहगीरों और किसानों की जिंदगी दूभर कर दी है। फैक्ट्री से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के खेतों में काम करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं, हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भी इस बदबू की वजह से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत वे कई बार पंचायत स्तर पर कर चुके हैं। पंचायत द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस भी दिए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में जब आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हड्डी फैक्ट्री से बदबू आना काफी पुरानी समस्या है। इसकी बदबू ने जीना दुश्वार कर रखा है। बदबू की वजह से खाना तक नही खा पाते हैं। बच्चे भी परेशान हैं। फेक्ट्री की बदबू काफी दूर गांव तक पहुंच जाती है। कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की कार्रवाई से लोगों को इस बदबू से कब तक राहत मिलती है।
इनका कहना है।
हाइवे 18 पर स्तिथ हड्डा फैक्ट्री की बदबू से आसपास के गांवों और राहगीरों का जीना मुश्किल कर रखा है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत के माध्यम से अवगत कराया है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही हुआ है।
शफीक खान, ग्रामीण मुड़ियाखेड़ा।
हड्डी फैक्ट्री से बदबू आना काफी पुरानी समस्या है। इसकी बदबू ने जीना दुश्वार कर रखा है। बदबू की वजह से खाना तक नही खा पाते हैं। बच्चे भी परेशान हैं। फेक्ट्री की बदबू काफी दूर गांवों तक पहुंच जाती है। शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
लीला आदिवासी, ग्रामीण भरतीपुर।

स्टेट हाइवे 18 पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, खाई में पलटकर लगी आग, बड़ा हादसा टला
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर