CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपरटोला घाट में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 5 नाबालिग घायल हुए हैं।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा अपने ट्रैक्टर में 5 नाबालिगों को बैठाकर पीपरटोला घाट पार कर रहा था। इसी दौरान ढलान और मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक मनीराम की मौके पर ही सांसें थम गईं।
ट्रैक्टर में सवार 5 नाबालिगों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मलेन में 11 जोड़ों ने लिए फेरे, करणी सेना ने दिए स्मृति चिन्ह
गुम मोबाइल मिला वापस, युवक के चेहरे पर लोटी मुस्कान
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट