-सलामतपुर पुलिस की तत्परता से 12 हज़ार का फोन मिला, आरक्षक की सूझबूझ आई काम

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मंगलवार को थाने में 1 युवक का रास्ते से गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल को भगत सिंह आदिवासी पिता कल्याण सिंह आदिवासी निवासी पिपलिया चांद का लगभग बारह हज़ार रुपए कीमत का वीवो मोबाइल शादी समारोह से लौटते समय रास्ते में कहीं गुम हो गया था। लेकिन काफी तलाश के बाद भी भगत सिंह का मोबाइल नही मिला। सोमवार की रात थाने के आरक्षक रंजीत धाकड़ किसी इवेंट के चलते सतधारा स्तूप क्षेत्र के पास गए थे। तभी उनको एक मोबाइल की रिंग टोन सुनाई दी। तो उन्होंने देखा कि एक मोबाइल लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस तत्काल मोबाइल उठाकर थाने ले आई। फिर मोबाइल के मालिक का पता किया तो वह किसी भगत सिंह का होना बताया गया। मंगलवार को भगत सिंह आदिवासी थाने पहुंचा तो मोबाइल उसके सुपुर्द कर दिया। थाने में अपना मोबाइल वापस लेने आए भगत सिंह ने बताया कि उसे तो उम्मीद ही नही थी कि उसका मोबाइल वापस भी मिल सकता है। लेकिन जब सलामतपुर थाने से गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने का फोन आया तो पहले भरोसा ही नही हुआ। परंतु जब थाने पहुंचा तो वास्तव में मेरा मोबाइल सही सलामत वापस मिल गया। मोबाइल वापस मिलने पर सलामतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि भगत सिंह का मोबाइल 20 अप्रेल को शादी से लौटते समय रास्ते में कहीं गुम हो गया था। जिसकी सूचना थाने में नही मिलने के बाद भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मोबाइल सुरक्षित रखते हुए वापस किया। थाने के आरक्षक रंजीत धाकड़ की सूझबूझ के चलते मोबाइल मिल गया था। उसने मोबाइल थाने में सुरक्षित रख दिया था। और हमने मंगलवार को मोबाइल भगत सिंह को सौंप दिया।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28