सलामतपुर अस्पताल में पोषण आहार वितरण कार्यक्रम,12 टीबी मरीज़ों को वितरण किया पोषण आहार किट
-स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने मरीज़ों को बताई सावधानियां
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मंगलवार को सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें टीबी के मरीज़ों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण आहार के लिए पोषण युक्त सामग्री का वितरण ल्युपिन फाउंडेशन मंडीदीप के सहयोग से सांची सीबीएमओ डॉ रवि राठौर द्वारा किया गया। इस दौरान डीटीओ डॉ यशपाल बाल्यान, डीपीसी आरती गैंगवार, सीबीएमओ डॉ रवि राठौर सांची सिविल अस्पताल मुख्यरूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में टीबी के 12 मरीज़ों को पोषण किट वितरित की गई। इस पोषण किट में पांच किलो आटा, एक किलो चना, एक किलो मूंगफली, गुड़ और एक किलो तुअर दाल दी गई है। कार्यक्रम में सांची सीबीएमओ डॉ रवि राठौर ने टीबी के मरीजों को टीबी से बचने के लिए और सावधानियां बरतने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए वो बातें मरीज़ों को बताई। जैसे दो हफ़्ते से ज़्यादा खांसी होने पर डॉक्टर से दिखाना, दवा का पूरा कोर्स लें और डॉक्टर से बिना पूछे दवा बंद न करें। मास्क पहनें या खांसने या छींकने से पहले मुंह को पेपर नैपकिन से कवर करें।मरीज़ को हवादार और अच्छी रोशनी वाले कमरे में रखें। एसी से परहेज़ करें।पौष्टिक खाना खाएं, एक्सरसाइज़ और योग करें।बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, तंबाकू, शराब आदि से परहेज़ करें।भीड़-भाड़ वाली और गंदी जगहों पर जाने से बचें।बच्चे के जन्म पर बीसीजी का टीका लगवाएं।टीबी के मरीज़ों के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। टीबी के मरीज़ों को ये चीज़ें खाने से फ़ायदा होता है। जिनमें हरी सब्ज़ियां, खासकर ब्रोकली, गाजर, टमाटर, शकरकंद, अमरूद, सेब, संतरा, नींबू, आंवला, आम जैसे फल, लहसुन, ग्रीन टी,अच्छे कार्ब्स, जैसे कि साबुत अनाज की ब्रेड, पास्ता का उपयोग करना चाहिए।

VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा