VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
-निजी होटल को लाभ पहुंचाने के आरोप, प्रशासन बोला—जांच के बाद ही होगा निर्णय
अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा 33 केवी हाईटेंशन लाइन के लिए किसानों के खेतों के बीचों-बीच विद्युत पोल खड़े किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि यह कार्य एक निजी होटल परियोजना को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जबकि इससे उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
यह भी बताया गया है कि विद्युत नियामक आयोग के पूर्व निर्णय में वीआईपी लाइन को नगर क्षेत्र के बाहर किसी को भी न देने का उल्लेख है, इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। किसानों का कहना है कि खेतों के बीच से गुजरने वाली यह लाइन भविष्य में खतरा बन सकती है, क्योंकि 24 घंटे चालू रहने वाली हाईटेंशन लाइन से फसलों में करंट फैलने की आशंका बनी रहेगी। इससे उत्पादन और किसानों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
इस मामले में किसानों कमलकिशोर पटेल, राजेश पटेल, सोनू पटेल ने खेतों से खंबे खडे होने पर आपत्ति जताई है। तथा संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि उक्त लाइन को खेतों के बीच से हटाकर सड़क किनारे से निकाला जाए, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा जब सडक किनारे खंबे खडे करने के लिए भूमि रिक्त हैं तब खेतों मे खंबे खडे करना समझ से परे दिखाई दे रहा है किसानों ने बताया कि इस मामले में हम शीघ ही कलेक्टर को अवगत करा कर समस्या हल करने का प्रयास करेंगे। प्रशासन की जांच और किसानों की चेतावनी के बीच अब यह देखना होगा कि समाधान किस दिशा में निकलता है।
इनका कहना है।
जहां-जहां पोल खड़े किए जा रहे हैं, उसकी जांच कराई जाएगी और किसानों की शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा। तथा विद्युत वितरण कंपनी अधिकारियों से भी चर्चा की जायेगी
ललित सक्सेना, नायब तहसीलदार सांची।
कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है,तथा खंबे मेढ पर खडे किये जा रहे है। भविष्य में घटना को देखते हुए केबल लाइन डाली जा रही है। फिर भी यदि कहीं समस्या सामने आती है तो मौके पर निरीक्षण कर उचित समाधान निकाला जाएगा।
मनीष श्रीवास्तव, जेई विद्युत वितरण कंपनी सांची।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”