सांची विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, म्यांमार के 03 विदेशी छात्रों ने भी किया रक्तदान
-कुल 19 लोगों ने दान किया रक्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में स्तिथ सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग में पढ़ाई कर रहे 03 विदेशी छात्रों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले ये तीनों छात्र कुमुद्रा, वेपुला भंते और सुवन्ना......म्यांमार के हैं और सांची विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों के अलावा भारतीय चित्रकारी विभाग की छात्रा निहारिका सोलंकी ने भी आगे बढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया। रायसेन सिविल अस्पताल की मोबाइल रक्तदान लैब में विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की गई। रायसेन सिविल अस्पताल के लैब टैक्नीशियन राजेश कुमार मोरे ने बताया कि रायसेन ज़िला मुख्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खून की आवश्यकता होती है। उनका कहना था कि सिविल अस्पताल में सबसे अधिक रक्त, गर्भवती महिलाओं को लगाया जाता है क्योंकि वो और उनकी कोख में पल रहा बच्चा कुपोषण से पीड़ित होते हैं। उन्होंने कहा कि रायसेन ज़िला अस्पताल में हमेशा खून की कमी होती है क्योंकि सबसे ज़्यादा रक्त गर्भवती महिलाओं, थेलेसीमिया के पेशेंट्स को लगता है। राजेश मोरे के कहना है कि अब लोग रक्तदान के लिए काफी जागरुक हो गए हैं और अपनी शादी की सालगिरह, बर्थडे इत्यादि के अवसर में भी आकर रक्तदान करते हैं। विश्वविद्यालय में खड़ी इस ब्लड डोनेशन लैब के सहायकों ने बताया कि लोग रक्तदान कर गर्व महसूस करते हैं कि किसी की जान बचाने में वो सहायक बने। मोबाइल लैब के एक सहायक ने कहा कि लोग रक्तदान को लेकर बेहद जागरुक हो चुके हैं कि कई बार वो 100 से अधिक रक्तदाताओं का ब्लड ले चुके हैं।
विश्वविद्यालय की सहायक चिकित्सक डॉ. अजलि दुबे ने बताया कि नियमित रक्तादन करने से शारीरिक स्वास्थ अच्छा रहता है क्योंकि डेड सेल्स जिस्म से हट जाते हैं। एक अन्य लैब कर्मचारी कमल किशोर त्यागी ने बताया कि कई संस्थाएं आगे आकर इसी प्रकार से ब्लड बैंक मोबाइल वैन को अपने संस्थान में बुला लेते हैं। रक्तदान करने वाले सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता ने रक्तदान करने वाले सभी छात्रों और कर्मचारियों की सराहना की और रक्तदान को महादान बताया।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना