बलात्कार पीड़ित नाबालिग बालिका के मेडिकल के लिए 4 घंटे तक जिला अस्पताल में भटकती रही पुलिस, नही मिले डॉक्टर
-9 महीने तक सलामतपुर पुलिस को चकमा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
-बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा, 4 शहरों में काटी फरारी
-सलामतपुर के नजदीकी गांव का मामला, नाबालिग हुई गर्भवती
-सोमवार को आरोपी का हुआ डीएनए, नाबालिग के 164 के बयान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता बालिका को जब सलामतपुर पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रायसेन लेकर पहुंचीं तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। करीब 4 घंटे तक पुलिस और पीड़िता अस्पताल में भटकती रही लेकिन मेडिकल के लिए कोई डॉक्टर नहीं। सिर्फ यही नहीं… अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज भी डॉक्टरों के अभाव में परेशान नजर आए। सवाल उठता है… क्या यही है स्वास्थ्य व्यवस्था…? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही का जवाब देंगे। एक तरफ पुलिस ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सुरक्षित लाती है। दूसरी तरफ अस्पताल में पीड़िता को मेडिकल तक नसीब नहीं। प्रशासन की इस लापरवाही ने सिस्टम पर खड़े कर दिए हैं बड़े सवाल। 9 महीने पहले आरोपी बहला फुसला कर ले गया था नाबालिग बालिका को। नाबालिग बालिका है प्रेग्नेंट, पुलिस नाबालिग के मेडिकल के लिए भटकती रही। जिले में गुम नाबालिग बालिकाओं को तलाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा है ऑपरेशन मुस्कान।
यह है पूरा मामला---- सलामतपुर थाना पुलिस को एक ऐसे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है जो 9 महीने से अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। आरोपी युवक सलामतपुर के नज़दीकी गांव से एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। बालिका अब गर्भवती हो गई है। वहीं सोमवार को आरोपी युवक के मेडिकल परीक्षण के बाद रायसेन न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं नाबालिग बालिका के 164 के बयान न्यायालय में होने के बाद माता पिता के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी गोवर्धन उर्फ गोलू राजपूत पिता रामनाथ सिंह राजपूत निवासी कल्प कामधेनु नगर पोस्ट विजय नगर इंदौर हाल निवासी नलखेड़ा राजगढ़ थाना मलावर 33 वर्ष दीवानगंज के एक ढाबे पर काम करता था। वह 16 जून 2025 को एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को भगाकर ले गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने सलामतपुर पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। चूंकि मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा हुआ होने की वजह से रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई जिसमें सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, एएसआई रमेश रैकवार, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र राजपूत, मंगलेश मालवीय, आरक्षक संदीप रघुवंशी और महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी को शामिल किया। टीम ने साइबर लोकेशन के आधार पर आरोपी को ग्राम नलखेड़ा राजगढ़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध 64, 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस और 5(एल)5(जे)/6 पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर दिया।
9 महीने तक बार बार लोकेशन बदलकर दिया चकमा--आरोपी गोवर्धन उर्फ गोलू राजपूत नाबालिग बालिका को 9 महीने पहले दिन दहाड़े भगाकर ले गया था। वह बस से बैठकर भोपाल की और फरार हुए था। आरोपी ने 9 महीने तक भोपाल, राजगढ़, ब्यावरा, शिवपुरी सहित 4 से 5 शहरों में रहकर फरारी काटी। इस दौरान उसने कई जगह मजदूरी भी की। आरोपी अपना मोबाइल अधिकतर बंद ही रख रहा था। और बार बार सिम भी बदल रहा था। जिसकी वजह से पुलिस भी आरोपी को नही पकड़ पा रही थी। लेकिन सोमवार के दिन आरोपी गोवर्धन की लोकेशन साईबर सेल की मदद से मिल गई। और पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर ग्राम नलखेड़ा जिला राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
इनका कहना है।
9 महीने पहले नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को रायसेन एसपी के दिशा निर्देशन में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी गोवर्धन बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इसलिये उसे पकड़ने में काफी समय लग गया। सोमवार के दिन आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश कर नाबालिग लड़की को न्यायालय में बयान के बाद माता पिता के सुपुर्द कर दिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना