छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी, बारिश और तेज हवाओं का असर
रायपुर|बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. रायपुर और आस-पास के इलाको में गर्मी बढ़ने लगी है, तो वहीं बीच-बीच में बारिश की वजह से तपती गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक कई इलाकों में बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है. आइए जातने है कि आज कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम?
फसलों पर बारिश का अच्छा असर
वहीं बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश का ग्रामीण इलाकों में भी इस बारिश का व्यापक असर देखने को मिला. किसानों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आने वाली फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार होंगी.
आज कितना रहेगा तापमान
छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो आज 07/04/2026 को तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:48 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:17 PM बजे होगा. नमी का स्तर 23 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1010 के स्तर पर है|
कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है. खासतौर पर रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. वहीं, 9 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण